भारत ने नेपाल को 11 टन राहत सामग्री की एक और खेप भेजी है। इसमें दवाएं, फोरेंसिक का सामान, टेंट, हाइजीन किट, स्लीपिंग बैग और अन्य ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राहत सामग्री नेपाल को सौंप दी गई है।
नेपाल को बाढ़ त्रासदी से उबरने में सहायता के लिए राहत सामग्री ले गया यह वायु सेना का नौवां विमान था। पिछले महीने नेपाल में भीषण बाढ़ में जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ था।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत, नेपाल को सहायता करना जारी रखेगा।