अक्टूबर 7, 2026 2:33 अपराह्न

printer

भारत ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचों के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर ओआईसी की टिप्पणियों को खारिज किया

भारत ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचों के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर इस्लामिक सहयोग संगठन – ओआईसी की टिप्पणियों को खारिज किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति में लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि टिप्पणी करने वाले, पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। श्री देब ने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में ओआईसी की टिप्पणी को भी खारिज किया। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।