इंडिया पोस्ट और इंडिया यूनीट ट्रस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने और देशभर में म्यूचुअल फंड सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर आज मुंबई में डाक विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अदनान अहमद और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेत्री सुब्रह्मण्यम ने हस्ताक्षर किए।
संचार मंत्रालय ने कहा कि यह साझेदारी देशभर में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। केवाईसी सत्यापन परियोजना के अंतर्गत इंडिया पोस्ट अपने व्यापक डाक नेटवर्क और दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच का लाभ उठाकर निवेशकों को घर पर ही अपने ग्राहक को केवाईसी सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना और संबंधित नियामक नियमों के पालन में मदद करना है।