अक्टूबर 22, 2026 2:27 अपराह्न

printer

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ आपराधिक गिरोह बताए जाने पर आपत्ति जताई

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ आपराधिक गिरोह बताए जाने पर आपत्ति जताई है। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों में निष्पक्षता और तथ्यों की सटीकता के उच्च मानकों का पालन किया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने महासभा की तीसरी समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया। वे मानवाधिकार और आतंकवाद रोधी उपायों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। श्री पुरी ने कहा कि इस तरह की गलत जानकारी से सदस्य देशों में भ्रम फैल सकता है और संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंच सकता है।

रिपोर्ट में डी-कंपनी को दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाला भारत स्थित आपराधिक गिरोह बताया गया है। दाऊद इब्राहिम को अल-कायदा से संबंधों के कारण वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सूची में शामिल किया गया था।