अगस्त 20, 2026 2:19 अपराह्न | India-Nepal

printer

भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन पर चौथी संयुक्‍त कार्य समूह की बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ज़ोर

 

भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन पर चौथी संयुक्‍त कार्य समूह की बैठक आज उत्‍तराखण्‍ड के देहरादून में शुरू हुई। दो दिन की इस उच्‍चस्‍तरीय बैठक में सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आपसी हित के अन्‍य मुद्दों पर ध्‍यान दिया जा रहा है।

    भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व गृह मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव पौसुमी बसु और नेपाल के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व गृह मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव आनन्‍द काफ्ले कर रहे हैं।