अगस्त 20, 2026 2:19 अपराह्न
77
भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन पर चौथी संयुक्त कार्य समूह की बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ज़ोर
भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन पर चौथी संयुक्त कार्य समूह की बैठक आज उत्तराखण्ड के देहरादून में शुरू हुई। दो दिन की इस उच्चस्तरीय बैठक में सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आपसी हित के अन्य मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पौसुमी बसु और नेपाल के शिष्टमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनन्द काफ्ले कर रहे हैं।