सितम्बर 29, 2026 9:23 अपराह्न

printer

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2026 का हुआ उद्घाटन

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2026 का उद्घाटन समारोह आज कजाकिस्तान में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कजाकिस्तान सशस्त्र बलों के पूर्वी क्षेत्रीय कमान के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव और कजाकिस्तान में भारत के रक्षा अटैची कर्नल पंकज विद्यार्थी ने की।

समारोह के साथ ही संयुक्त प्रशिक्षण चरण का शुभारंभ हुआ। इसमें दोनों देशों के सैनिकों ने समन्वित प्रशिक्षण शुरू किया। इसमें भाग लेने वाले दलों को सौहार्द और आपसी समझ को मजबूत करने का अवसर मिला। यह अभ्यास ओस्केमेन में भाग लेने वाले दलों द्वारा प्रगतिशील संयुक्त प्रशिक्षण और सामरिक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।