अक्टूबर 19, 2026 8:16 अपराह्न

printer

भारत ने इबोला की रोकथाम के लिए केन्या को 11 टन चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप सौंपी

भारत ने इबोला की रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करने के लिए केन्या को 11 टन चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप सौंपी है। भारत के उच्चायुक्त ने आज केन्या के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव मैरी मुथोनी मुरिउकी को यह खेप सौंपी।

नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 11 टन की इस खेप में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण-पीपीई किट, हवा को शुद्ध करने वाले श्वसन यंत्र, जैव सुरक्षा कैबिनेट और कोल्ड चेन रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। इनका उद्देश्य अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा करना तथा जन स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को मजबूत करना है। उच्चायोग ने कहा कि इबोला पर नियंत्रण के प्रयासों में भारत केन्या के साथ खड़ा है। भारत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।