वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चिली के साथ भारत की व्यापार वार्ता अंतिम दौर में है, जबकि कनाडा के साथ भी वार्ता में प्रगति हो रही है। नीदरलैंड्स की यात्रा के दौरान आज संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की कई देशों और समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत जारी है।
श्री गोयल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ-एस.ए.सी.यू के साथ भी बातचीत शुरू हो गई है। दोनों पक्षों ने अगस्त में वरीयता प्राप्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक चर्चा शुरू करने के उद्देश्य से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। एस.ए.सी.यू में बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं।
इससे पहले, श्री गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और कारोबारी नेताओं से मुलाकात की। वह कनाडा की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।