अक्टूबर 11, 2026 12:41 अपराह्न

printer

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की निंदा की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों और असैन्य ढाँचे पर हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहाँ की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की। भारत ने आशा व्यक्त की है कि क्षेत्र में जल्दी  ही सामान्य स्थिति बहाल होगी।