भारत ने सिकल सेल उपचार में सुगमता और परिवर्तन लाने के लिए वैश्विक साझेदारी वनएससीडी की सह-मेजबानी की। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव, पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के माध्यम से सिकल सेल रोग के प्रति भारत के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को वर्ष 2023 में सिकल सेल रोग को 2047 तक समाप्त करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस रोग के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में एकीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल रोग से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को उसके निवास स्थान या सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के कारण समयबद्ध और निरंतर देखभाल से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
भारत ने सिकल सेल रोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।