अक्टूबर 13, 2026 10:58 पूर्वाह्न

printer

भारत ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए बेहतर वित्त पहुंच और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की मांग की

भारत ने सतत विकास लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त करने के लिए वित्त, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता निर्माण तक व्यापक पहुंच की मांग की है। इसमें गरीबी उन्मूलन प्रमुख प्राथमिकता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की सतत विकास पर दूसरी समिति की चर्चा में भारत का पक्ष रखते हुए, काउंसलर सौम्या नायर ने देश में स्वच्छ ऊर्जा प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत की बिजली उत्पादन क्षमता में 55 प्रतिशत गैर-पारंपरिक स्रोतों का योगदान है। उन्‍होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहलों के माध्यम से वैश्विक साझेदारियों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।