सितम्बर 29, 2026 5:55 अपराह्न

printer

भारत-बांग्लादेश ने पारस्परिक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आज ढाका में बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से शिष्टाचार भेंट की। उच्चायुक्त ने राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर श्री कबीर को बधाई दी।

इस दौरान, दोनों पक्षों ने भारत और बांग्लादेश के बीच निरंतर सहयोग पर चर्चा की। इसमें दोनों देशों के लोगों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणामों पर विशेष बल दिया गया।

बांग्‍लादेश के मंत्री ने भी भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।