भारत और वियतनाम ने आज आर्थिक सुरक्षा, समुद्री सहयोग, आतंकवाद विरोधी उपायों, उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की। चौथी भारत-वियतनाम सुरक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर और वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के उप मंत्री वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल फाम थे तुंग ने की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के मुद्दों पर मिलकर काम करने और सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
News On AIR | अक्टूबर 16, 2026 9:28 अपराह्न
भारत और वियतनाम ने कई क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की