अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत और यूएई आमने सामने होंगे। ओमान के अल अमेरत क्रिकेट मैदान पर यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप का 13वां संस्करण पांच से 14 नवंबर तक ओमान में खेला जा रहा है। एकदिवसीय प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं।