सितम्बर 19, 2026 7:38 पूर्वाह्न

printer

भारत और UAE ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में निरंतर सहयोग और समन्वय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से आज संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की। यूएई के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। श्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस परिणाम प्राप्त करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की सराहना की। यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दीं।