सितम्बर 22, 2026 10:27 अपराह्न

printer

भारत और जापान ने रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

भारत और जापान ने रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ाने, संयुक्त सैन्य अभ्यास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और जापान के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता तारो कोनो के नेतृत्व में आए जापानी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बीच यह बातचीत हुई।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा तकनीक सहयोग बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-जापान विशिष्ट आगंतुक कार्यक्रम के अंतर्गत भारत आए जापानी प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की।
 
इस दौरान आर्थिक सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने, व्यापार, निवेश, तकनीक और नवाचार पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), इसरो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का भी दौरा किया।