भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने पर सहमति जताई है। वार्ता का अगला दौर 5 अक्टूबर से शुरू होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले 90 दिन दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बातचीत पिछले सप्ताह मुंबई में हुई। इस दौरान दोनों देशों ने वार्ता की गति तेज करने का फैसला किया।
अमरीकी राष्ट्रपति के रूस से तेल या गैस खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने वाले कानून पर श्री गोयल ने कहा कि इससे जुड़ी और जानकारी अब सामने आ रही है। भारत इसका अध्ययन करेगा और उचित समय पर इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।