भारत और आर्मेनिया ने आज द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इनमें उच्चस्तरीय दौरे, व्यापार और निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता – ए.आई., शिक्षा, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल थे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और आर्मेनिया के उप विदेश मंत्री म्नात्सकान सफार्यान ने भारत-आर्मेनिया विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता की।
इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।