सरकार ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण को इस वर्ष 31 दिसंबर तक प्रतिदिन अठारह घंटे बिजली निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। विद्युत मंत्रालय ने बताया कि मुजफ्फरपुर-ढालकेबार लाइन के ज़रिए 600 मेगावॉट तक और टनकपुर-महेंद्रनगर लाइन के ज़रिए 54 मेगावॉट तक निर्यात की स्वीकृति दी गई है।
हाल ही में बाढ़ से नेपाल में जलविद्युत अवसंरचना को काफ़ी नुकसान हुआ है, जिससे उसकी घरेलू बिजली निर्माण क्षमता कम हो गई है और बिजली की अतिरिक्त आवश्यकता हो गई है। सोमवार से मिली मंज़ूरी से नेपाल को मुश्किल समय में बिजली की ज़रूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और भारत और नेपाल के बीच करीबी और लंबे समय से चले आ रहे ऊर्जा सहयोग को और मज़बूत करने में सहायता मिलेगी।
मंत्रालय ने कहा कि भारत नेपाल की सहायता करने और ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।