अक्टूबर 8, 2026 2:06 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा करके आतंकवादी गुटों को अपने समर्थन की बात छिपाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने कहा कि दुनिया 9/11, 26/11 और पहलगाम आतंकवादी हमलों को भूली नहीं है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रथम सचिव रघू पुरी ने कहा कि केवल घोषणाओं से आतंकवाद का खात्‍मा नहीं किया जा सकता। श्री पुरी ने आतंकवादियों, उनके वित्तपोषकों और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। उन्‍होंने मसूद अजहर के अफगानिस्तान में छिपे होने के पाकिस्‍तान के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि तालिबान सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने मसूद अजहर के बारे में सूचना देने के लिए 70 लाख रुपये के इनाम की नई घोषणा को भी दिखावा बताया।
 
प्रमुख आतंकवादी हमलों का उल्‍लेख करते हुए श्री पुरी ने कहा कि आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराना आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को कमजोर करता है।