जुलाई 11, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

मेघालय अनानास महोत्सव 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिल्ली हाट में मेघालय अनानास महोत्सव 2026के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के विज़न पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इससे मेघालय के किसानों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार मिलेंगे और उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और ऐसे आयोजन राज्य के किसानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।