अक्टूबर 25, 2026 7:48 अपराह्न

printer

मणिपुर में 37वें दो दिवसीय राज्य स्तरीय लोकटक दिवस समारोह का शुभारंभ

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में आज 37वें राज्य स्तरीय लोकटक दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिन तक चलने वाले इस समारोह का उद्देश्य लोकटक झील के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और मणिपुर की पारिस्थितिकी तथा सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में हुई मणिपुर मंत्रिमंडल की बैठक में लोकटक दिवस को राज्य उत्सव घोषित किया गया है। यह उत्सव मैतेई चंद्र कैलेंडर के मेरा महीने की पूर्णिमा को हर वर्ष मनाया जाएगा। लोकटक झील को वर्ष 1990 में रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि घोषित किया गया था। समारोह के उद्घाटन में महाराजा लीशेम्बा सनाजाओबा, विधायक, मुख्य सचिव, पहाड़ी जिलों के नेता और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।