अक्टूबर 16, 2026 9:55 पूर्वाह्न

printer

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की सलाह

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

दूतावास ने परामर्श में कहा कि स्थानीय नियमों के अनुसार, हवाई हमलों से संबंधित वीडियो बनाना, जानकारी प्रकाशित करना या साझा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

दूतावास ने बताया कि 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों में से दो आईसीयू में, एक हाई डिपेंडेंसी यूनिट में और तीन सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

इस बीच, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। दम्माम, जेद्दा और मदीना हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं जारी हैं। भारतीय विमानन कंपनियों ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सऊदिया-एयरलाइंस दम्माम, जेद्दा और मदीना से अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। दूतावास ने सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों, विशेषकर उमरा के लिए जाने वाले यात्रियों को भी आगाह किया है।