नवम्बर 8, 2026 9:35 अपराह्न

printer

एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया

भारत को आज ओमान में अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप ए के मुकाबले में पाकिस्तान से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, अर्जुन राजपूत के 85 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत की टीम 208 रनों पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से रिजवानुल्लाह, अली रजा और निकब शफीक ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में, हमजा जहूर के 108 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की मदद से 48 ओवर और एक गेंद में सात विकेट खोकर पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से मनाल चौहान ने तीन विकेट और मोहित उल्वा ने दो विकेट लिए।