सितम्बर 21, 2026 10:34 अपराह्न

printer

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी को मिले 57.83 प्रतिशत वोट, संसद के निचले सदन में बहुमत बरकरार

रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा कि सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसद के निचले सदन, नौवीं स्टेट ड्यूमा के चुनाव में 57.83 प्रतिशत वोट हासिल करके बहुमत बरकरार रखा है। ये परिणाम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में मदद करेंगे।

रूस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा ने कहा कि 95.18 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद, यूनाइटेड रशिया पार्टी 57.38 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे आगे रहा। उसके बाद रूसी संघ की कम्युनिस्ट पार्टी और रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। निर्वाचन आयोग के अनुसार,  इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 59.32 रहा, जो 2021 के 51.72 प्रतिशत से अधिक है।

रूस की स्थायी विधायी संस्था स्टेट ड्यूमा है, जिसमें 450 सांसद होते हैं। आधी सीटें पार्टी सूचियों के अनुसार आनुपातिक रूप से वितरित की जाती हैं, जबकि शेष 225 सीटें सापेक्ष-बहुमत मतदान प्रणाली के तहत देशव्यापी एकल-जनादेश निर्वाचन क्षेत्रों से चुनी जाती हैं। चुनाव में कुल 10 राजनीतिक दलों ने भाग लिया। अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित होने की संभावना है। यह 2022 में यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के बाद पहला संसदीय चुनाव था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला