अक्टूबर 27, 2026 7:50 अपराह्न

printer

कर्नाटक में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में करीब एक करोड़ मतदाता की कमी दर्ज

कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) प्रक्रिया के बाद आज जारी अंतिम मतदाता सूची में सामान्य मतदाताओं की संख्या में लगभग एक करोड़ की कमी दर्ज की गई है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबु कुमार ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया से पहले राज्य में पांच करोड़ 54 लाख 32 हजार 314 मतदाता थे। इस वर्ष 24 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में सामान्य मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 46 लाख 35 हजार 975 थी। दावों, आपत्तियों और नोटिसों की जांच तथा निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी की गई है।

हालांकि, सेवा मतदाताओं की संख्या 44 हजार 176 से बढ़कर 44 हजार 322 हो गई है।

एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसके बाद गणना प्रपत्रों को डिजिटल किया गया, मसौदा मतदाता सूची जारी की गई और दावों तथा आपत्तियों पर सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।