मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तराखंड में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरलम, माहे और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।