अगस्त 18, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने आज झारखंड में अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज झारखंड में अत्यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज़ बारिश का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्य, कराईकल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल और माहे में भी गुरुवार तक तेज़ बारिश होगी। अगले दो से तीन दिन तक गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। मछुआरों को आज अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला