सितम्बर 24, 2026 1:58 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और मराठवाड़ा में तेज वर्षा हो सकती है।
 
गोवा और महाराष्ट्र सहित रायलसीमा में अगले तीन दिन तूफान की भी आशंका है। पश्चिम बंगाल का तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।