मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में तेज वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आज तेज वर्षा की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड में भी आज इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान है।
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।