अक्टूबर 5, 2026 2:16 अपराह्न

printer

कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो से तीन दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों, साथ ही महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल होने की संभावना है। उत्तराखंड, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में कल तक गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।