जून 7, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने केरल और माहे के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय भाग केरलम और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वोत्‍तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण तथा गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, हिमालय के तटीय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पु्द्दुचेरी के कुछ हिस्सों में भी आज वर्षा की संभावना है। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ बिजली गिरने की भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
 
आंध्र प्रदेश के तटीय भाग और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। ओडिशा में आज रात गर्म मौसम रहने की संभावना है।
 
केरलम के सात जिलों, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के शेष सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का संकेत देता है। कल भी केरलम में तेज वर्षा होने की संभावना है।