मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के तराई वाले कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा और तेलंगाना में भी कल तक तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आज गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चल सकती है। अगले दो दिन में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है, जबकि विदर्भ में कल तक भीषण लू चलने और रात का मौसम गर्म रह सकता है। विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।