मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी कल तक तेज बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, आंध्र प्रदेश, कराईकल, विदर्भ, बिहार, राजस्थान और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कल तक आंधी-तूफान और बिजली चमकने की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में आज शाम हल्की बारिश का अनुमान है।
News On AIR | सितम्बर 12, 2026 2:17 अपराह्न
छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट