मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल तक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आज तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आज इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
News On AIR | अक्टूबर 19, 2026 8:33 पूर्वाह्न
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी