अक्टूबर 9, 2026 1:47 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने केरलम्, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तक तेज बर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्‍तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति रह सकती है। लक्ष्‍यद्वीप, बिहार, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा और सिक्किम में आज बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच, कोंकण और गोवा में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।