जून 12, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कहा है कि आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। देश के पूर्वोत्‍तर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के हिमालय के तलहटी वाले इलाकों और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों पर आज मध्यम बारिश, गरज और बिजली कड़कने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भी आज इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर  में दिन के दौरान गरज और बिजली कडकने की संभावना है।
 
इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में लू चल सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।