अक्टूबर 2, 2026 2:24 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान का अनुमान

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों और गुजरात व मध्य प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के धीमे पडने से हालात अनुकूल होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में कल तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही, अगले दो दिन के दौरान आंध्र प्रदेश में तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।