मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, केरलम, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले दो से तीन दिनों तक उमस की संभावना है।
इस बीच, विभाग ने कल तेलंगाना, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान व्यक्त किया है। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी कल तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है।