मई 31, 2026 9:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल गुजरात, केरल, माहे, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, दक्षिण भीतरी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तूफान की संभावना है। अगले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में भी तूफान का अनुमान है। मंगलवार तक तेलंगाना, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।

विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप द्वीप समूह और केरल तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में कल हल्‍की बारिश हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला