मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान में कल तक तेज आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।