जून 25, 2026 3:37 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में 30 जून तक मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में 30 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना है। साथ ही कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, झारखंड, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में भी कल तक तेज बारिश हो सकती है। अगले तीन से चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वहीं, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक लू चलने की संभावना है।