सितम्बर 21, 2026 2:03 अपराह्न

printer

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्‍काल और तेलंगाना में आज तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्‍काल और तेलंगाना में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो से तीन दिन तक तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और तेलंगाना में कल तक तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को आज अंडमान सागर और कल तक पूर्वी-मध्य तथा उससे लगे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।