नवम्बर 21, 2026 5:23 अपराह्न

printer

57वें इफ्फी में प्रसिद्ध फिल्मकार गिरीश कासरवल्ली ने 90 मिनट का मास्टरक्लास लिया

57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इफ्फी में आज जाने-माने फिल्मकार गिरीश कासरवल्ली ने 90 मिनट का मास्टरक्लास लिया। सत्र में समानांतर सिनेमा की सामाजिक चेतना, अन्याय से जुड़ाव, हाशिए पर रह रहे समुदायों के प्रतिनिधित्‍व और फिल्म निर्माताओं की नैतिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई।

कासरवल्ली को भारत के समानांतर सिनेमा आंदोलन के अग्रदूतों में गिना जाता है। उन्होंने कन्नड़ और भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान किया है। उन्हें 14 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।