नवम्बर 21, 2026 5:45 अपराह्न

printer

इफ्फी में राजेंद्र भट्ट और विनोद कौल की भारतीय सिनेमा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और रचनात्मक यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया। ये पुस्तकें राजेंद्र भट्ट की सिनेमा: विविध आयाम और विनोद कौल की अवतार कौल: द इन-कम्प्लीट स्टोरी हैं। पुस्तकों का विमोचन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार, प्रकाशन विभाग की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने किया।
 
इस अवसर पर चंचल कुमार ने सिनेमा के दस्तावेजीकरण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से फिल्म निर्माण की तकनीकों, रचनात्मक यात्राओं और कलात्मक विकास के इतिहास को संरक्षित किया जा सकता है। 
 
वहीं,  श्रीमती कंचन प्रसाद ने कहा कि वर्ष 1941 में स्थापना के बाद से प्रकाशन विभाग ने अपनी विरासत और पुस्तकों तथा पत्रिकाओं के माध्यम से देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ई-बुक्स और ऑडियोबुक के जरिए प्रकाशनों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की भी जानकारी दी।