सितम्बर 22, 2026 1:47 अपराह्न

printer

आईसीआई में अगस्त में वार्षिक आधार पर 4.8% की संचयी वृद्धि दर्ज

प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) में अगस्त में वार्षिक आधार पर 4.8% की संचयी वृद्धि दर्ज की गई। यह जुलाई के 5% की संशोधित वृद्धि दर से थोड़ी कम है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतरिम अनुमानों के अनुसार, पिछले महीने 9 प्रमुख क्षेत्रों में से पांच में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इनमें सीमेंट उत्पादन में 12.5%, बिजली उत्पादन में 11.6%, लौह अयस्क उत्पादन में 5.5%, इस्पात उत्पादन में 3.4% और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर 2.6% की वृद्धि हुई। हालांकि, उर्वरक उत्पादन में 12.4 %, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 4.9%, कोयला उत्पादन में 3.8% और कच्चे तेल उत्पादन में वार्षिक आधार पर 3.6% की गिरावट दर्ज की गई।