अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क का नामकरण करने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू के नामकरण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे अमरीका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके सम्मान में भारत में सडक का नाम रखा गया है।
इससे पहले, बुधवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लु ने हैदराबाद में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के निकट सड़क का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू करने वाली पट्टिका का अनावरण किया। यह सड़क अमरीका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नामित की गई है। हैदराबाद स्थित अमरीकी वाणिज्य दूतावास ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होती साझेदारी का प्रमाण बताया।