अक्टूबर 31, 2026 1:53 अपराह्न

printer

गृह मंत्री कल चंडीगढ़ में रु 258 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

गृह मंत्री अमित शाह कल चंडीगढ़ में 258 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सारंगपुर में नया सरकारी हाई स्कूल और पंजाब विश्वविद्यालय तथा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को जोड़ने वाला भूमिगत पैदल मार्ग शामिल है। श्री शाह कल सुबह सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइंस में चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान करेंगे। श्री शाह दो दिवसीय दौरे पर आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे।