गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महाराष्ट्र, विशेषकर पुणे जिले के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। श्री शाह ने कहा कि विकास के प्रति अजीत पवार की दूरदृष्टि, निर्णय लेने की क्षमता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सहकारी क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में अजीत पवार के निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया।
श्री शाह पुणे जिला परिषद परिसर में नेहरू मेमोरियल हॉल में अजीत पवार की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, वरिष्ठ नेता शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले उपस्थित थे।